बुरहानपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान,15 से 30 जून तक लगाए जाएंगे शिविर

बुरहानपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान,15 से 30 जून तक लगाए जाएंगे शिविर

बुरहानपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई,जिसमें कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून, तक विशेष शिविर आयोजित रहेंगे।

कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी..जिले के 116 जनजातीय बाहुल्य ग्राम चयनित…

वीओ-बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शेष रहे जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिले के चयनित 116 ग्रामों की 2011 के जनगणना अनुसार जनजातीय वर्ग की कुल जनसंख्या 1,82,102 है। जिले का खकनार ब्लॉक जनजातीय ब्लॉक है, जहां कोरकू, बारेला, भील, भिलाला, गोंड आदि जनजातियां निवास करती है। जनजातीय वर्ग के समुचित विकास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है,जिले के चयनित 116 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

बुरहानपुर से रफीक अंसारी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *