उज्जैन। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण इकाइयों में नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में संचालित हैं जिनमें प्रशिक्षु नवआरक्षकों को उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के कौशल पूर्ण प्रशिक्षण के अतिरिक्त आध्यात्मिक विकास, सामुदायिक उत्तरदायित्व और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाते हुए कमजोर एवं महिलाओं बच्चों के प्रति संवेदनशील पुलिस कर्मी बनाकर समाज में सेवा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में आदरणीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के मार्गदर्शन में सभी पुलिस प्रशिक्षण शाला में पहली बार मैराथन का आयोजन किया जाना है
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजा बाबू सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन के इतिहास में प्रथम बार अभूतपूर्व मैराथन दौड़ (42.195 किलोमीटर) का आयोजन किया गया, जिसमें पीटीएस उज्जैन में संचालित नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र क्रमांक -5 वर्ष 2025- 26 के नवआरक्षकों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया एवं मैराथन दौड़ को सकुशल पूरी किया। मैराथन दौड़ पूर्ण करने वाले नव आरक्षकों में से नवआरक्षक चेस्ट नंबर 70 बैच नंबर 4974 श्री सचिन सिंह लोधी, जिला इंदौर प्रथम स्थान, नवआरक्षक चेस्ट नंबर 85 बैच नंबर 89 श्री आदित्य सिंह दांगी जिला रायसेन ने द्वितीय स्थान तथा नव आरक्षक चेस्ट नंबर 32 बैच नंबर 740 श्री गोलेंद्र सिंह दांगी जिला छतरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मैराथन दौड़ को पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में डीएसपी श्री नंदकिशोर मालवीय, रक्षित निरीक्षक सुश्री शशि वर्मा निरीक्षक श्री अनिल तरदाल, एवं उप निरीक्षक श्री ओंकार लाल सोलंकी, उप निरीक्षक श्री बलराम चड्ढार, SI श्री सुनील जाट, आउटडोर की टीम एवं पीटीएस के अन्य स्टाफ के सहयोग से पूर्ण करने के लिए ट्रैक पर एम्बुलेंस, डॉक्टर एवं कंपाउंडर तथा पानी, नींबू पानी, ओआरएस तथा ग्लूकोस की भी व्यवस्था की गई । साथ ही साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी लगाई गई। इस मैराथन दौड़ को पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय कार्य रहा। पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षको का मैराथन दौड़ के दौरान सभी नवआरक्षकों का हौसला बढ़ाया। एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया ।
दौड़ पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी नव आरक्षकों को प्रोटीन रिच मिलेट बार और मिल्क मग का वितरण किया गया । विजेताओं को मेडल दिए गए। सहयोग करने वाली पुलिस रेडियो, यातायात बल उज्जैन जिला और जिला चिकित्सालय की एंबुलेंस की टीम को सम्मानित किया गया ।
रिपोर्ट विकास त्रिवेदी…


