तेंदुए का शिकार करते वीडियो वायरल,पहले सड़क पर भ्रमण फिर शिकार को देखते ही लगाई दौड़

तेंदुए का शिकार करते वीडियो वायरल,पहले सड़क पर भ्रमण फिर शिकार को देखते ही लगाई दौड़

बालाघाट जिले के लांजी सालेटेकरी मार्ग पर नन्दोरा गांव से आगे केराटोला-धारमारा मार्ग पर रात में वन्यप्राणी तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे मार्ग से जा रहे लोगों ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर लिया।

शिकार को देखते ही तेंदुए ने लगाई दौड़…तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत…

सड़क किनारे घात लगाए बैठे तेंदुए ने वन्यजीव नेवले को देखते ही उसकी तरफ शिकार के लिए दौड़ा। इससे पूर्व तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा, तेंदुआ, सड़क किनारे शिकार की तलाश में बैठा रहा। गांवों के पास रात में तेदुए के नजर आने से ग्रामीणो में दहशत देखी जा रही है। सुबह गांव में माहौल सन्नाटे जैसे नजर आया। हालांकि वनविभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह सतर्कता बरते। चूंकि गर्मी बढ़ने और जंगल क्षेत्र में पेयजल स्त्रोतों की कमी के कारण अक्सर वन्य प्राणी पानी और शिकार की तलाश में जंगल की सीमाओं से बाहर निकलकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाते है। विशेषकर रात के समय वन्यप्राणियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं,ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

विकास त्रिवेदी की रिपोर्ट

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *