बुरहानपुर में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चल रही है, जिसका मूल उद्देश्य गरीब व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई..गरीबों को मिला पक्का आशियाना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल को लेकर देशभर में भाजपा के जनप्रतिनिधि 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जार है,इसी क्रम में खातेगांव भाजपा विधायक आशीष शर्मा बुरहानपुर पहुंचे,जहां उन्होने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही मीडिया से चर्चा की,जिसमें मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। उन्होंने बताया कि अब तक 4 करोड़ से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास बनाए गए, और 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक अर्चना चिटनीस सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


