उज्जैन। उज्जैन के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत नरेंद्र टॉकीज की गली में ठेकेदार शर्मा की लापरवाही का खामियाजा रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है यहां ठेकेदारी शर्मा द्वारा बड़े स्तर पर नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है.. जिनकी लापरवाही के चलते निर्माण कार्य के दौरान नल की पाइप लाइन लीकेज हो गई.. जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा वही.. पाइपलाइन में लीकेज के चलते रहवासियों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा और उन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.. वही जहां पानी पहुंच रहा है वहां लीकेज में गंदा पानी नाली का मिल रहा है.. जो पीने के नहीं नहाने तक के काबिल नहीं है। जब उसकी शिकायत रेवासियों ने पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों से की लेकिन अब तक किसी ने सूद नहीं ली.
वही ठेकेदार द्वारा सड़क बीच में गड्ढा कर दिया गया जिसके अंदर अब नाली और पानी सहित नल का पानी जमा हो गया..जो फिलहाल मौत का कुआं बने हुए बिच सड़क पर बना हुआ है…
रहवासियों का कहना है इन सब समस्याओं से हम करीब महीने भर से गुजर रहे हैं इसकी शिकायत हमने पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों से कर दी है लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हो पाई है,,,वही लोगो का कहना हे की वार्ड 19 में पार्षद और ठेकेदार शर्मा जी मिलकर निर्माण कार्यो में लापरवाही के साथ काली कमाई के चक्कर में भ्रष्टाचार भी कर रहे है। …
यहां बता दे इन दिनों शहर में निर्माण कार्यकाल के चलते ठेकेदार अपनी अपनी मनमानी ढंग से काम कर रहे हैं.. और अपनी कमाई की दूकान सजाने के चक्क्कर में कार्य में लापरवाही और अनियमित करते हुए .. अपनी जेब गर्म कर काली कमाई से सिर्फ अपना खजाना भरने में लगे है….

