मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति पर कड़े शब्दों में निंदा की है, साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
मध्य प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक…..
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश में कोई किल्लत नही है, हमने सभी प्रशासन को ताकित किया है कि किसी प्रकार की कोई घबराहट की जरूरत नहीं है कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है, सीएम ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं मानकर चलता हूं कि राहुल गांधी को अपनी गंभीरता का एहसास होना चाहिए, जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ा है ऐसे में देश का एकजुट होना जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि देश में पेट्रोल और गैस कीकोई कमी नहीं आने देंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने भी इस बात को सदन में स्पष्ट कहा है यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

