देश की सेना के सम्मान में क्षेत्र की बहने निकालेगी तिरंगा यात्रा,  विधायक मेव करेंगे यात्रा का नेतृत्व

देश की सेना के सम्मान में क्षेत्र की बहने निकालेगी तिरंगा यात्रा, विधायक मेव करेंगे यात्रा का नेतृत्व

महेश्वर  मंडलेश्वर। भारत देश की सेना ने गत दिनों उत्तरी एवं पश्चिमी सीमा पर दुश्मन देश के हमलों का माकूल जवाब दिया। जिसके चलते वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संपूर्ण देश में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। प्रत्येक भारतवासी इस भारत पाकिस्तान के युद्ध को लेकर सेना की तरफ आशा भरी नजरों से विश्वास व्यक्त कर रहा था। और भारतीय सेना एवं सरकार जनता के विश्वास को कायम रखते हुए सभी मोर्चा पर दुश्मन देश के दांत खट्टे कर चुकी है। दोनो देश की सेनाओं के मध्य हुए युद्धविराम के उपरांत देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। विधायक निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने बताया कि देश की सेना एवं सरकार के सम्मान में संस्था सत्य मेव जयते के अगुआई में आगामी 23 मई शुक्रवार को मंडलेश्वर के शासकीय स्कूल ग्राउंड से लेकर महेश्वर के जय स्तंभ चौक तक एक तिरंगा यात्रा प्रस्तावित की गई है। यह यात्रा क्षेत्र की बहनों के नेतृत्व में निकलेगी। इस यात्रा का नेतृत्व क्षेत्र की समस्त महिला जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तवर, भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दा ब्राह्मणे के साथ साथ अन्य महिला प्रशासनिक अधिकारी करेंगी इसलिए इस यात्रा को बहनो की तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। विधायक मेव ने क्षेत्र की देशभक्त जनता एवं विशेषकर बहनों से आव्हान किया कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारतीय सेना एवं सरकार के प्रति सम्मान के साथ कृतज्ञता व्यक्त करें। विधायक मेव ने आगे बताया कि जिस तरह सेना की दो बहने कर्नल सोफिया कुरेशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आपातकाल की घड़ी में देश की जनता को युद्ध की विस्तृत जानकारी प्रेस ब्रीफ के माध्यम से देने का कार्य किया। उसी तरह क्षेत्र की बहनों को भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सेना की मातृशक्ति का उत्साहवर्धन कर यह संदेश देना चाहिए कि देश की अन्य बहने भी सेना के समर्थन में खड़ी है। क्षेत्रीय विधायक मेव ने क्षेत्र के युवाओं से विशेष आव्हान करते हुए कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। युवाओं के लिए यह विशेष अवसर उपलब्ध हुआ है जिसके माध्यम से वे अपनी देशभक्ति प्रदर्शित कर सकते है। यह आतंकवाद ही देश के सुनहरे भविष्य में कांटा बना बैठा है। केंद्र सरकार ने भी देश की जनता का मन भांपते हुए ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखने का निर्णय लिया है। जिसका उद्देश्य आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। विधायक मेव ने युवाओं से आव्हान किया कि क्षेत्र का प्रत्येक युवा इस सोच को धारण करते हुए इस तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ सम्मिलित हो जिससे देश की सेना और सरकार को मानसिक बल मिले कि देश की जनता उनके साथ खड़ी है और देश में भावी अग्निवीरो की कोई कमी नहीं है।

रिपोर्ट दीपक तोमर…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *