भोपाल। राजधानी में हुए लव जिहाद के मामले की अब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी कड़ी खिलाफत शुरू कर दी है। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी और शहर मुफ्ती अबुल कलाम कासमी ने लव जिहाद मामले में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस्लाम में पराई स्त्री को देखना भी पाप….इस्लाम में लव जिहाद की कोई गुंजाइश नहीं….
शहर काजी ने कहा कि इस्लाम एक पाक साफ मज़हब है,इस्लाम में लव जिहाद की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं शहर मुफ्ती कासमी ने कहा कि इस्लाम में पराई स्त्री को देखना भी पाप का काम है,जो इसे सवाब का काम बता रहा है उसे सख्त सजा देना चाहिए। नदवी ने कहा कि इस्लाम में दुष्कर्म करने वाले को सरेआम पत्थर मारने और शादीशुदा नहीं है, तो उन्हें कोड़े मारने की सजा का उल्लेख है।


