इंदौर में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अनोखा अंदाज़,सिग्नल पर गाना गाकर दे रहीं यातायात का संदेश, वीडियो वायरल

इंदौर में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अनोखा अंदाज़,सिग्नल पर गाना गाकर दे रहीं यातायात का संदेश, वीडियो वायरल

इंदौर।  शहर में एक दिलचस्प और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सोनाली सोनी अनोखे अंदाज में गाना गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दे रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सिग्नल पर गाना गाकर दे रहीं यातायात का संदेश..महिला पुलिस के अनोखे प्रयास को लोग कर रहे पसंद…

इंदौर की सड़को आमतौर पर ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है, लेकिन इस बार सिग्नल पर कुछ खास सुनने को मिला, जो सोशल मिडिया पर धूम मचा रहा है। दरअसल इंदौर के बिगडै़ल ट्रैफिक को संभालना और लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के पालन की नसीहत देने पर लोग भले ध्यान न देते हों, लेकिन यदि लोगों को गाना गाकर ट्रैफिक के नियमों का संदेश दिया जाए, तो लोग एक बार जरूर ध्यान देंगे। इसी सूत्र वाक्य के साथ इंदौर के यातायात थाने में पदस्थ ट्रैफिक कांस्टेबल सोनाली सोनी ने बीते दिनों दो चौराहों पर गाना गाते हुए ट्रैफिक संभाला था. बस इसके बाद उनके यह दोनों वीडियो ऐसे वायरल हुए की सोनाली सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिय हो गई और लोग उनके इस अनोखे प्रयास को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इंदौर से अजय मालवीय की रिपोर्ट…

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *