मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में रविवार रात उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मे टीम इंडिया की शानदार जीत की खबर आई। जीत की खुशी में नगर के गली-मोहल्लों में देशभक्त युवाओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
वीओ-बड़वाह नगर के मुख्य चौराहे पर देर रात तक देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने ढोल-ढमाकों की थाप पर तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष लगाए। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी के साथ युवा नाचते-झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जीत के जश्न के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुख्य चौराहे से एमजी रोड तक हाथों में तिरंगा व केशरीया लहराते हुए ढोल-ढमाकों के साथ जुलूस के रूप में निकले। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही। रात करीब पौने एक बजे तक क्रिकेट प्रेमी देश भक्त मुख्य चौराहे से रैली के रूप मे निकले जो एमजी रोड सुभाष मार्केट के बाद बाईक रैली के रूप मे गोल बिल्डिंग नागेश्वर मंदिर गवली मोहल्ला, जाट मोहल्ला होते हुए दशहरा मैदान, गणगौर घाट,गुरवा मोहल्ला होते हुए पुनःमुख्य चौराहे पर पहुंचे। जहां जश्न रैली का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी अर्चना रावत व थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर सहित पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा।

