उज्जैन 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत..कई प्रकरणों का होगा निराकरण…

उज्जैन 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत..कई प्रकरणों का होगा निराकरण…

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हगा,जिसमें बैंक,विद्युत विभाग,निगम सहित अन्य प्रकरणों की सुनवाई होगी,उज्जैन में लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए वाहन रैली निकाली गई

उज्जैन ।  14 मार्च 2026 शनिवार को समस्त जोन कार्यालय में बकाया संपत्ति कर,जल कर जमा करने के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को कोठी महल स्थित जिला न्यायालय परिसर से नगर निगम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित वाहन रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 25 से अधिक नगर निगम के वाहन शामिल हुए। इस दौरान विशेष न्यायाधीश अरविंद प्रताप सिंह चौहान, जिला न्यायाधीश विकास चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विन परिहार एवं समस्त जोन के संपत्तिकर अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी…

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *