नगर भ्रमण पर निकले महाकाल…चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में दिये दर्शन…vedio..

उज्जैन। आज सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की दूसरी सवारी घूमघाम के साथ निकाली गई। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने अपने राजा के चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

महाकाल…चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में दिये दर्शन…vedio..

सावन और भादो मास में बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परम्परा अनादि काल से चली आ रही है। इसी के चलते आज सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकली। इसके पहले महाकाल मंदिर के सभा मंडप में शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। पूजन के बाद पालकी को कांधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। वही मन्दिर के मुख्य द्वार पर पुलिस दल ने भगवान महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर राजसी ठाठ बाट से प्रजा का हाल जानने चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर पर निकले तो प्रजा ने भी अपने राजा के स्वागत में पलक पावडे बिछा दिये। सवारी में पुलिस का घुड सवार पुलिस दल , पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ी, पुलिस बैंड और भजन मंडलियां शामिल हुए। सवारी महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा,पानदरिबा और रामानुज कोट होते हुए रामघाट पहुंची। जहां बाबा महाकाल का क्षिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी कार्तिक चौक , ढाबा रोड और गोपाल मंदिर से गुजरते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को चंद्र मोलेशवर स्वरूप में दर्शन दिए। इस बार सवारी में 350 सदस्यों वाला पुलिस का बेंड आकर्षण का केंद्र रहा ।सवारी के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *