पीथमपुर: नगर पालिका द्वारा महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज स्थित सर्विस रोड का भूमि पूजन किया गया। यह सर्विस मार्ग 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल ने किया है।
दरअसल यह मार्ग शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है। पिछले दो वर्षों से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जहां लोगों की मांग पर और उनकी परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल ने इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की है। जो करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
नपा अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन…क्षेत्रवासियों को दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत…
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की परेशानियों और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एमपीआरडीसी से अनुमति लेकर निकाय निधि से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं नगर पालिका पार्षद सभापति प्रेम पाटीदार ने बताया कि इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं और श्रमिकों के आवागमन में होने वाली परेशानियों से अब लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही नए सर्विस मार्ग के बनने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
पीथमपुर से अमित अतुलकर की रिपोर्ट…

