निर्माणाधीन कुआं धंसला, एक महिला दबी, चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी महिला की जान

निर्माणाधीन कुआं धंसला, एक महिला दबी, चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी महिला की जान

सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम लोधीपुरा में कुआं धंसने की बड़ी अनहोनी प्रकाश में आई है। मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुएं में तराई करने उतरी महिला पर अचानक कुएं की मिट्टी धसल गई, जिससे वह उसके नीचे दब गई। महिला के कुएं में दबने की जानकारी लगते ही अहमदपुर पुलिस, तहसीलदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी, पोकलेन मशीन को बुलवाकर करीब चार घंटे तक महिला को सकुशल बाहर निकालने का रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। देर रात महिला का शव बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार श्यामपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम लोधीपुरा में एक कुंआ का निर्माण कार्य चल रहा है। कुएं के नीचे तली से रिंग डालने के बाद मंगलवार को उसमें तराई करने के लिए एक महिला नीचे उतरी थी। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात यहां सविता बाई (30) पत्नी राम स्वरुप कुएं में बनी रिंग पर तराई कर रही थी, तभी ऊपर के हिस्से की मिट्टी का एक बहुत बड़ा हिस्सा कुएं की मुंडेर तक धसल गया और बहुत बड़े स्तर पर मिट्टी भरा गई। जिसके चलते सविता मिट्टी में नीचे दब गई।
तीस फीट से अधिक गहरा था कुआ,

चार घंटे चला रेस्क्यू…

ग्रामीणों ने बताया कि कुआं करीब 30 फीट से अधिक गहरा खुदा हुआ था। जिसमें पानी भी भरा था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा ग्राम एकत्र हो गया। पहले जेसीबी बुलवाई गई,ताकि मिट्टी हटाई जा सके। लेकिन जब जेसीबी से काम नहीं बना तो पोकलेन की व्यवस्था की गई। तहसीलदार भी घटना स्थल पर पहुंचे । अहमदपुर थाना पुलिस भी पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही। बताया जाता है कि महिला को सकुशल निकालने के लिए रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी में महिला को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। घंटे के रेस्क्यू के बाद पोकलेन की मदद से मिट्टी हटाकर सविता बाई का शव बाहर निकाला गया। जिसे श्यामपुर में पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *