राजपुर : राजपुर नगर में निमाड़ की प्रसिद्ध गणगौर माता के दर्शन के लिए पहुँचे श्रद्धालु माता के रथों को लेकर झूमे ढोल तासो के साथ पहुँचे झामरिया घाट पर जहाँ माता स्वरूप ज्वारों एवं रथों की पूजा की गई नगर परिषद ने फूलों से स्वागत किया वही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन के साथ साथ आसपास लगी व्यजनों का भी भरपूर आनंद लिया वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तेनात रहा है जहां एसडीओपी आयुष अलावा थानाप्रभारी विक्रम सिंह बामनिया नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल एवं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर सहित अन्य कर्मचारियों ने व्यवस्था की कमान संभाली है नगर में इस वर्ष बड़े धूमधाम से गणगौर पर्व मनाया गया है। वही झामरिया घाट पर श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में दर्शन भी किये है।

Posted inदेश
