मंडला : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..2 ईनामी महिला नक्सली को किया ढेर

मंडला : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..2 ईनामी महिला नक्सली को किया ढेर

मंडला। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के सरई जंगल में 2 अप्रैल को एक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस और हॉक फोर्स के जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था।

नक्सलियों के पास हथियार किए बरामद…इलाके की सर्चिंग में जुटी हॉक फ़ोर्स…

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चालाए जा रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में मंडला पुलिस और हॉक फ़ोर्स को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बिछिया थाना क्षेत्र के सरई जंगल में हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग कर रही थी, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हॉक फोर्स ने दोनों महिला नक्सलियों को मार गिराया। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे सरई जंगल में हॉक फोर्स की टीम तलाशी कर रही थी। तभी नक्सलियों के एक दल ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हॉक फोर्स की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई। इसके बाद नक्सली पीछे हट गए। सर्चिंग के दौरान हॉक फोर्स की टीम को दो महिला नक्सलियों के शव मिले। टीम को उनके पास से 1 SLR और बंदूक, रासन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

वहीं हॉक फ़ोर्स के अधिकारी ने बताया कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुंडीदादर-गनेरीदादर-परसाटोला वन क्षेत्र में टीम तलाशी के लिए निकली थी इस दौरान नक्सलियों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवाबी हमले में हॉक फ़ोर्स की टीम ने उन पर फायर किया और दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान उनके पास कई हथियार बरामद किये गए है। मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका है, हॉक फोर्स की टीम अभी भी जंगल में तलाशी कर रही है।

मंडला से सलीम खान की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *