उज्जैन में जनसुविधा केंद्र तोड़ने का विवाद बढ़ा, महिला दिवस पर महिलाओं ने अधिकारी का पुतला फूंका

उज्जैन में जनसुविधा केंद्र तोड़ने का विवाद बढ़ा, महिला दिवस पर महिलाओं ने अधिकारी का पुतला फूंका

उज्जैन।  जनसुविधा केंद्र तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्ड की महिलाओं और भाजपा पार्षद लीला वर्मा ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारी प्रदीप सेन का पुतला जलाया और चप्पलों से पीटकर कार्रवाई की मांग की।

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में जनसुविधा केंद्र को तोड़े जाने का मामला अब विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया है। वार्ड क्रमांक 33 की भाजपा पार्षद लीला वर्मा और वार्ड की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हरसिद्धि मंदिर के सामने उसी स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां जनसुविधा केंद्र को जेसीबी से तोड़ा गया था। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अधिकारी प्रदीप सेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पथ विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने प्रदीप सेन का पुतला भी जलाया और चप्पलों से पीटकर अपना विरोध जताया।

पूर्व पार्षद लीला वर्मा ने आरोप लगाया कि 5 मार्च की रात करीब 11 बजे हरसिद्धि मंदिर के सामने बने जनसुविधा केंद्र को जेसीबी से तोड़ दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उनका कहना है कि यह केंद्र आम जनता और पथ विक्रेताओं की सुविधा के लिए बनाया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *