पेटलावद में अवैध बिल्डिंग बनी  मौत का सबब,,भर भराकर कर गिरी छत, मलबे में दबने से 2 की मौत 3 घायल

पेटलावद में अवैध बिल्डिंग बनी मौत का सबब,,भर भराकर कर गिरी छत, मलबे में दबने से 2 की मौत 3 घायल

झाबुआ।  जिले के पेटलावद में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेटलावद के थांदला रोड पर हुए बिल्डिंग हादसे में 5 व्यक्तियो को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भेजा गया। इसमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

इतना बड़ा अवैध निर्माण.. जिम्मेदार बेखबर….अब हादसे का आखिर कौन गुनहगार?

इस मामले में जानकारी देते हुए तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल ने बताया कि आज इस निर्माणाधीन भवन में मजदूरों की टीम के द्वारा छत भराई का कार्य किया जा रहा था। एक हिस्से की छत गिरने के उसमें मजदूरों के दबे होने के चलते रेस्क्यू शुरू किया गया। इस भवन के बारे में श्री निगवाल ने कहा कि यह निर्माण बिना किसी अनुमति के चल रहा था जोकि अवैध है। मृतक ओर घायलों को उचित सहायता दी जाएगी।

जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया..

जैसे ही यहां घटना की जानकारी मिली मौके पर टी आई दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। दो जेसीबी एवं एक क्रेन बुलाकर मजदूरों को निकाला गया। इधर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि इत्ता बड़ा हादसा होने के बाद भी डाक्टरों की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। इस हादसे में प्रकाश रामाजी प्रतापत उम्र 38 , लालू होमला परमार झावालिया की मृत्यु हो गई है। वहीं चिन्टू मांगीलाल मुणिया उम्र 16 ग्राम मालपाडा, मांगीलाल अमरसिंग मुनिया उम्र 18 मालपाडा , गुड्‌डा कालू परमार झावलिया घायल हो गए। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

सिनेमा हॉल …अवैध निर्माण…प्रशासन पर हुए सवाल खड़े हुए खड़े..VIDEO..एस डी एम …

नगर के मुख्य मार्ग के निकट सिनेमा हॉल सहित स्विमिंग पूल निर्माण का कार्य काफी समय से चल रहा था। आज घटना के बाद जिम्मेदार पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। तहसीलदार श्री निगवाल ने भी बताया कि नगर परिषद एवं राजस्व से किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली है।ऐसे में सवाल यह भी ही है कि इत्ता बड़ा निर्माण कैसे हो सकता है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं।

एस डी एम द्वारा घायलों को  मृतक के परिवार को सहायताएं राशि के चेक प्रदान किए गए…

ब्यूरो शाबीर मंसूरी…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *