उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर के प्रमुख मंदिरों में महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम और इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर भक्तों की भीड़ अभी से जुटना शुरू हो गई है। और सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया हे जो आकर्षक का केंद्र बने हुए है।
जन्माष्टमी सोमवार को है और इसी दिन बाबा महाकाल की भादौ की पहली सवारी निकलेगी। सवारी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया कि इस दिन दो केंद्रीय मंत्री भी शहर आएंगे।
सोमवार भस्म आरती दर्शन…जन्माष्टमी पर्व पर भगवान महाकाल का श्रीकृष्ण स्वरूप में श्रृंगार….
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को मोरपंख आभूषण वैष्णव त


