उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु का बेग ऑटो में छूट गया,तत्काल महिला ने महाकाल थाना पुलिस को जानकारी दी,जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का बैंग ढूंढ लिया और सही सलामत लौटा दिया।
सागर से दर्शन करने आई थी महिला…लौटते समय ऑटो में छूट गया था बैग…
सागर में रहने वाली नीतू अहिरवार अपने परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आई थी, जो दर्शन के बाद महाकाल मंदिर के बाहर से ऑटो से रेलवे स्टेशन के लिए बैठी थी। परिवार सहित रेलवे स्टेशन पर उतर गई, छोटी बच्ची हाथ में उठाने के कारण जल्दी-जल्दी में अपना छोटा हैंडबैग ऑटो के पीछे की तरफ भूल गई, जिसमें मोबाइल,नगद रुपए और चांदी के पायजेब और कुछ समान था। जिनकी कीमत लगभाग ₹30 हजार के लगभग थी। जैसे-तैसे महिला महाकाल थाने पहुंची,जहां उसने बैग गुम होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के प्रयास के बाद ऑटो का पता लगाकर बैग बरामद कर महिला को सौंप दिया,जिस पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।


