पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर की सर्व ब्राह्मण समिति ने शाम 7 बजे सेक्टर एक स्थित मन तारा कालोनी के श्री रुद्रधाम प्रांगण से विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा की तैयारियां एक पखवाड़े से चल रही थीं। इंदौर, महू, पीथमपुर, इंडोरामा और सागौर से समाज बंधु शामिल हुए।
शोभा यात्रा शुरू होने से पहले भगवान परशुराम के विशाल चित्र की आरती की गई। यात्रा में घोड़े, ऊंट, बग्गी के साथ परशुराम, शिव और पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, संत सीताराम महाराज, गायिका दीपा राखड़े और भोजपुरी अभिनेत्री दीपा शाह ने शोभा यात्रा में शिरकत की। अशोक पटेल मित्र मंडल और नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल ने विभिन्न मंचों से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यात्रा आजाद चौराहा, संजय जलाशय रोड, जय नगर और इंडस टाउन से होते हुए मंतारा श्रीरुद्रधाम पर पहलगाम हमले में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि देकर यात्रा का समापन हुआ।
रिपोर्ट अमित अतुलकर…


