मंडला। मंडला की शुचि उपाध्याय का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय टीम में चयन होने के बाद पहली बार मंडला पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवहा ने नगर में उनकी अगवानी की। इसके साथ ही जेसीबी से उन पर फूलों की बारिश की गई। शुचि को प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने फ़ोन कर बधाई दी तो खेल मंत्री विश्वास सारंग ने वीडियो कॉल कर उसे शुभकामनाएं दी। शुचि उपाध्याय भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में 27 अप्रैल से 7 में तक कोलंबो में होने वाली ट्राई सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुचि का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उस समय हुआ जब हुआ देहरादून में नेशनल चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही थी। मंडला की शुचि उपाध्याय लेफ्ट आर्म स्पिनर है और पिछले दिनों संपन्न नेशनल सीनियर वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सर्वाधिक विकेट प्राप्त कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। अपने गली – मोहल्ले से क्रिकेट की शुरुआत करने वाली शुचि महात्मा गांधी स्टेडियम में लड़कों के साथ प्रैक्टिस किया करती थी। इसके पहले मंडला से कभी कोई महिला खिलाड़ी प्रोफेशनल क्रिकेट तक नहीं पहुंच पाया। स्टेडियम में अकेली महिला खिलाड़ी होने की वजह से वह लड़कों के साथ प्रेक्टिस किया करती थी।
video…
इससे न सिर्फ उनके खेल में निखार आया बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बड़ा। जब एक बार उनका चयन संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ तो उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, चैलेंजर्स ट्रॉफी खली और अब वह महिला राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य बन गई है। मंडला पहुंचने पर शुचि उपाध्याय ने बहुत अच्छा महसूस कर रही है। हर क्रिकेटर का यह सपना रहता है कि वह देश के लिए खेले और मुझे यह मौका मिला है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। मंडला स्टेडियम से ही मैं खेल की शुरुआत की मैं अकेले लड़की थी तो भैया लोग के साथ खेलती थी और उसका ही परिणाम आज प्राप्त हुआ। तो शुचि उपाध्याय के पिता ने बताया की बचपन से ही रुचि को क्रिकेट का शौक था और हमने उसको प्रोत्साहित किया रामलीला मैदान से उसने खेलना शुरू किया और क्योंकि मंडल में महिला क्रिकेट नहीं खेलती थी तो हमें यह निर्णय लेना पड़ा कि वह लड़कों के साथ खेलती थी और लगातार वह लड़कों के साथ मैदान पर प्रैक्टिस करती थी। सबसे पहले उसका चयन अंडर – 16 टीम में हुआ। उसके बाद अंडर -19, अंडर – 23 फिर सीनियर टीम में हुआ।श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम मे चयन होने के बाद शुचि उपाध्याय पहली बार मंडला पहुंची जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया मप्र सरकार में पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके सहित विधायक भी मोजूद रहे इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शुचि उपाध्याय से फोन पर बधाई दी और उनका हालचाल जाना।
मंडला की बेटी शुची ने की ख़ुशी जाहिर क्या कुछ कहा सुनिए …video..
लेफ्ट आर्म स्पिनर शुचि उपाध्याय चेलेजर टाफी खेल रही थी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम के 15 खिलाड़ियों में नाम शामिल किया गया दो दिन बाद वो टीम के साथ श्रीलंका रवाना होगी ज़हां पर भारत श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा मंडला पहुंची शुचि ने कहा कि हर क्रिकेटर का सपना होता है राष्ट्रीय टीम में खेलना मेरा सपना भी जल्द पूरा होगा आगे से मंडला जिले के खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुल गए हैं
मंडला से सलीम खान की रिपोर्ट

