शीतला सप्तमी पर बड़वाह के शीतला मंदिरों में देर रात से ही महिलाओ की उमड़ी भीड़

शीतला सप्तमी पर बड़वाह के शीतला मंदिरों में देर रात से ही महिलाओ की उमड़ी भीड़

बड़वाह।  मध्यप्रदेश के बड़वाह में शीतला सप्तमी के अवसर पर नागेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शुक्रवार की रात दो बजे से शीतला माता के पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने माता की प्रतिमा पर शीतल जल अर्पित कर कुमकुम हल्दी आदि से पूजन किया। व माता को एक दिन पूर्व बना बासी बासौड़ा भोजन हलवा,राबड़ी नारियल अनाज एवं वस्त्र आदि अर्पित कर हल्दी के छापे लगाए। व परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ के साथ अपनी संतान व पति की दीर्घायु की कामना की।

शीतला सप्तमी पर नगर के नागेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर सहित सुराना नगर,कवर कालोनी, हाउसिंग बोर्ड, आदर्श कालोनी,दशहरा मैदान, माडल टाउन आदि जगहों पर स्थित शीतला मंदिरों में पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही।आचार्य पंडित फणीन्द्र अत्रे दादू पंडित ने सुबह नव बजे बताया की आज शीतला सप्तमी है इसे संतान सप्तमी भी कहा जाता हैं। आज विशेषकर शीतला माता का पूजन कर शीतल जल अर्पित करते हुए बासी बने भोजन का भोग लगाया जाता है। व माताएं अपनी संतान की दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना करती है। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता की पूजा करने से बीमारियों, विशेषकर चेचक, फोड़े-फुंसी और अन्य संक्रमण से रक्षा होती है। शीतला मंदिर में पुलिस की si रेणुका राठौर ने व्यवस्था संभालते हुए महिलाओं को कतार बद्ध कर पूजन करवा रही थी।

शीतला माता पूजन को लेकर आचार्य पंडित फणीन्द्र अत्रे दादू पंडित ने क्या कुछ कहा सुनिए….video..

रिपोर्ट वाजिद खान …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *