सीएम डॉ.मोहन यादव की ग्वालियर-चंबल संभाग के सौगात,19 औद्योगिक इकाईयों का किया भूमि पूजन

सीएम डॉ.मोहन यादव की ग्वालियर-चंबल संभाग के सौगात,19 औद्योगिक इकाईयों का किया भूमि पूजन

ग्वालियर।  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे,जहां उन्होने वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष सांखला के निधन पर शोक प्रकट किया और पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मशांति की प्रार्थना की।

सुभाष सांखला के निधन पर शोक व्यक्त किया..कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद..

भिंड जिले के मालनपुर में औद्योगिक इकाईयों का भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे,जहां सबसे सांखला निवास पहुंचे,यहां वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष सांखला के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की,और पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मशांति की प्रार्थना की। इसके बाद सीएम डॉ.मोहन यादव जलालपुर पहुंचे,जहां पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के भाई वीरेंद्र सिंह लोदी के निधन पर दुख जताया। वही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा की आज का दिन ग्वालियर और चंबल संभाग के लिए ऐतिहासिक है,जहां उन्होने मालनपुर से कई औद्योगिक इकाईयों का भूमि पूजन किया,जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने के साथ किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *