विशाल तिरंगा वाहन यात्रा

विशाल तिरंगा वाहन यात्रा

मनावर। मंगलवार को मनावर में विशाल वाहन तिरंगे यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार धार मऊ सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुई। इस अवसर पर मनावर नगर में सैकड़ो वाहन पर युवक हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। जिसमें पुलिस प्रशासन शिक्षा विभाग अन्य विभाग के कर्मचारी वाहन पर सम्मिलित हुए। यात्रा इंदौर रोड से प्रारंभ होकर मनावर मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के मध्य पहुंची। जहां से गांधी चौराहा होते हुए यात्रा अनाज मंडी प्रांगण में समापन किया गया। यात्रा पश्चात सावित्री ठाकुर ने पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार के साथ मिलकर भारत माता की आरती की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या भी सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारत तरक्की कर रहा है – सावित्री ठाकुर….

यात्रा में केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आप सभी को यह संदेश भेजा है, कि 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराया जाए। देश में लगातार 10 वर्षों से भाजपा की सरकार में कई विकास कार्य हुए हैं। जिसमें महिलाओं को कई उपहार मिले हैं। महिला सशक्तिकरण एवं उनके जीवन में सुधार लाने के लिए लाडली बहन, उज्ज्वला योजन जैसी कई जीवन बदलने वाली योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आगे भी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के भविष्य को सुधारने के लिए लगातार प्रयास करेगी। कार्यक्रम के आयोजक नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना सभी युवाओं में 15 अगस्त के पूर्वी जाग उठी है। हम सभी यह संकल्प करते हैं कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पार्षद गण, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चे के पदाधिकारी भी वहां के साथ सम्मिलित हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *