उज्जैन एक रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने ही भाजपा नेता पर गोली दाग दी गोली नेता के छाती में दाहिने तरफ लगी गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया भाजपा नेता निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी।
लाइसेंसी रिवाल्वर से किया था फायर
….बच्चों के विवाद में भीड गए थे दोनों….
नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी में 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया। घटना की सुचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची। लेकिन इस बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पूरी घटना पुलिसकर्मियो के सामने हुई। गोली लगने के बाद यादव को तुरंत घायल हालत में निजी अस्पताल लाया गया। यहाँ पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद यादव को खतरे से बाहर बताया है।
सीएम के करिबे हे घायल नेता….
यहाँ बता दे की मध्य प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी कहे जाने वाले प्रकाश यादव पर भदोरिया परिवार ने गोली चलाकर प्राण घातक हमला कर दिया।घटना की खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी भाजपा के युवा कार्यकर्ता कुलदीप पांचाल कई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन और कांग्रेस के भी कार्यकर्ता बिनु कुशवाह ,कमल चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि हॉस्पिटल पहुंचे इस समय अस्पताल में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में उपचार प्रकाश यादव का किया जा रहा है डॉक्टर के अनुसार गोली फसली में लगी है जो निकल गई है बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते बच्चों में वाद विवाद हुआ और भदोरिया परिवार के रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने ही ताबड़ तोड़ सीधे गोली चला दी पुलिस कुछ समझ पाती आरोपी फ़िल्मी इस्टाइल मने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया फिलहाल घायल खतरे से बाहर हे जिसका उपचार जारी अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हे ।
सवांददाता विकास त्रिवेदी……


