उज्जैन। बडऩगर स्थित सीएमराइज स्कूल की छात्राओं ने दो दिन पहले स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर गलत तरीके से छूनें का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन को इसकी शिकायत की थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भेजी गई जिस पर उसे निलंबित कर दिया है। इधर बडऩगर थाना पुलिस ने छात्राओं के परिजन की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लैंगिक अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय जाँच के आदेश दिए-पुलिस ने किया मामला दर्ज…
शिक्षक जितेंद्र वर्मा जिस पर हुई कार्रवाई……………………………………..
बडऩगर स्थित सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की 5 से 6 छात्राओं ने विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक जितेन्द्र वर्मा पर गलत तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद छात्राओं के परिजन आक्रोशित हो गए थे और विद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी। विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक विभागीय समिति बनाकर जांच की और सभी छात्राओं के कथन लेने के साथ-साथ क्लास में लगे वीडियो कैमरे के फुटेज खंगाले। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने आरोपी शिक्षक पर विभागीय जाँच के आदेश दिए हैं और उसे निलंबित कर दिया है। मामले में पीडि़त छात्राओं के परिजनों ने बडऩगर थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थानाप्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक जितेन्द्र वर्मा के खिलाफ 75 (1) आई, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक जितेन्द्र वर्मा पर पूर्व में भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। पलदूना के विद्यालय में भी पदस्थ रहने के दौरान यह शिक्षक इस प्रकार की हरकत की थी। उस वक्त स्टाफ द्वारा डायल 100 बुलाकर शिक्षक को घर पहुंचाया गया था। यह भी बताया गया है कि गत वर्ष भी उत्कृष्ट स्कूल में इस शिक्षक के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायत मिली थी, तब भी वह माफी मांग कर वह बच गया था।
सवाददाता विकास त्रिवेदी….
इंदौर: पीएनबी में लूट ..
इंदौर में पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) में लूट की वारदात हो गई। मुंह पर नकाब और रेनकोट पहनकर आए बदमाश ने बैंक के अंदर घुसकर हवाई फायर किया। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और फरार हो गया। घटना स्कीम नंबर 54 में मंगलवार शाम की है। पुलिस के साथ क्राइम बांच की टीम भी जांच में जुटी है।


