उज्जैन। मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री रवि कुमार गुप्ता सर के मार्गदर्शन में एवं श्री मनीष कुमार अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में नव आरक्षकों का उत्कृष्ट स्तर का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न कराया जा रहा है । वर्तमान में लगभग सभी प्रशिक्षण विद्यालयों में आधारभूत प्रशिक्षण समापन की ओर है और नव आरक्षकों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पासिंग आउट (दीक्षांत समारोह) की कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में कल दिनांक 29 मई 2026 को उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन के मुख्य अतिथि में शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें सभी नव आरक्षकों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ सहभागिता और प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन श्रीमति मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पूरे वर्ष नव आरक्षक किस प्रकार के कठिन विषयों पर प्रशिक्षण लेते हैं । उनसे एक व्यावसायिक रूप से दक्ष पुलिस अधिकारी होने की अपेक्षा की जाती है, वहीं इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके मानवीय पक्ष को मजबूत करते हैं और उन्हें अधिक संवेदनशील और बेहतर पुलिस कर्मी बनाने के लिए आवश्यक होते हैं ।कार्यक्रम में नव आरक्षकों द्वारा अहीर नृत्य, बुंदेलखंडी नृत्य, मालवी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए । पुलिस परिवार के बच्चों के द्वारा अति सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें भांगड़ा, देश भक्ति और कंटेंपरेरी डांस उल्लेखनीय है ।दो नव आरक्षकों के द्वारा कर्ण संवाद जो कि विख्यात कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना “रश्मिरथी” से उद्धृत है, का अत्यंत प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा उन 19 नव आरक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष में एक बार भी अवकाश नहीं लिया, कभी गैर हाजिर नहीं हुए, कभी बीमार भी नहीं पड़े अर्थात उनकी उपस्थिति 100% परसेंट रही । कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए । मुख्य अतिथि श्री नवनीत भसीन ने अपने भाषण में कहा कि “आरक्षक जनता में दिखाई देने वाला पुलिस का चेहरा है, सबसे पहले जनता का सामना आरक्षक से ही होता है । इसलिए उसका व्यक्तित्व प्रभावी और संतुलित होना । उचित संवाद शैली उन्हें अपनानी चाहिए ।”साथ ही जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फिटनेस का महत्व बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि “एक हॉबी हमेशा रखें जिससे आपका मानवीय पक्ष और शारीरिक दक्षता मजबूत रहे ।”कार्यक्रम का संचालन पीटीएस उज्जैन के निरीक्षक श्री नितिन अमलावाद एवं नव आरक्षक श्री आदित्य उपाध्याय द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन पीटीएस उज्जैन के डीएसपी श्री एन के मालवीय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में SP EOW श्री समर वर्मा, एसपी रेडियो श्री HN अहिरवार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पार्वती सोलंकी, डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री रोहिताश पाठक, जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष जाट, डीएसपी यातायात उज्जैन श्री दिलीप परिहार, डीएसपी यातायात उज्जैन श्री विक्रम सिंह, डीएसपी लाइन उज्जैन श्री भरत यादव, जिला लोक अभियोजन अधिकारी उज्जैन श्री राजेंद्र खांडेकर, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री नितेश कृष्णन, आनंद विभाग के जिला समन्वयक डॉक्टर प्रवीण जोशी, कौशल विकास विभाग से श्री अरविंद श्रीवास, निरीक्षक RPF श्री नरेंद्र यादव, निरीक्षक जीआरपी श्री अमित भावसार, चिकित्सकगण, पंचायत के सदस्य, पीटीएस का समस्त स्टाफ, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक गण सम्मिलित हुए ।
जिन्होंने खुले कंठ से कार्यक्रम की सराहना की और नव आरक्षकों का उत्साह वर्धन किया।
रिपोर्ट विकास त्रिवेदी….
…..

..……ed..….किसी भी तरह का लोन चाहिए तो आज ही संपर्क करें RGS इंटरप्राइजेस पर.. यहां एक ही छत के नीचे मिलेगी आपको सारी सुविधाएं उपलब्ध ,शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सर्विस प्रोवाईडर एवं स्टॉम्प वेंडर हमारे यहां,, ई स्टॉम्प,, ई रजिस्ट्री भी की जाती है,, मोहन मेंशन,, वी डी एस प्लाजा 3rd फ्लोर फ्रीगंज उज्जैन,,,अधिक जानकारी के लिए स्क्रीन पर दिए गए नंबर पर संपर्क करें….7441163425,,,,,8319151617……..VIDEO…..

