होटल व्यापारी के घर से चोरी, सोने चांदी के जेवरात समेत 60 हजार नगदी लेकर भागे….

होटल व्यापारी के घर से चोरी, सोने चांदी के जेवरात समेत 60 हजार नगदी लेकर भागे….

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महावीर बाग कॉलोनी में एक होटल व्यापारी के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय होटल व्यापारी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे।

घटना की जानकारी देते हुए नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि होटल व्यापारी संजय पोरवाल अपनी पत्नी ज्योति और दो बच्चों के साथ रविवार की शाम को इंदौर रोड स्थित कान्हा वाटिका में शादी कार्यक्रम में गए थे। जब वह सोमवार सुबह 5 बजे वापस लौटे, तो उनके घर के मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो बेडरूम में पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। बदमाश उनके घर से सोने चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपए नकदी के अलावा कार की चाबी भी चुराकर ले गए। संजय ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। संजय की शिकायत पर नानाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बाद नानाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *