वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

 उज्जैन। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन अभिषेक किया। यह पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने डॉ. पनगढ़िया का उत्तरीय वस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *