उज्जैन । महाकाल मंदिर के होली पर लगी आग के बाद अब मंदिर समिति ने दानदाता की मदद से मंदिर की देहरी के पास, गलियारा और नंदी हॉल में आग पर काबू पाने के लिए हाईटेक सिस्टम लगाया गया है। अब आग लगने पर या फिर तय टेम्परेचर से ज्यादा होने पर आधुनिक सिस्टम के ऑटोमैटिक। 
इस आधुनिक सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए रविवार को मंदिर के 20 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि जहां सिस्टम को एक्टिवेट किया है, वहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अग्निशमन यंत्र का अलार्म बजने लगेगा। जल्द ही, मंदिर परिसर को इस सिस्टम से लैस करेगी।


