देश-दुनिया की आज की ताज़ा खबर..

देश-दुनिया की आज की ताज़ा खबर..

देश प्रदेश। यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता के. नटवर सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 95 वर्ष के थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11-12 अगस्त को नेपाल के दौरे पर रहेंगे। आज से बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। UP उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आज बसपा सुप्रीम मायावती ने सुबह 11 बजे एक बैठक बुलाई है। बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने नौकरी छोड़ दी है।

  • मनीष सिसोदिया के आवास पर आज शाम AAP की बड़ी बैठक..

    तिहाड़ जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया एक्शन में दिख रहे हैं। शनिवार को आप नेताओं को संबोधित करने के बाद आज से उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव की कमान संभाल ली है। आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता मीटिंग में शामिल होंगे। यह बैठक मनीष सिसोदिया के आवास पर होगी।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया..
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नटवर सिंह के निधन पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री के. नटवर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, एक प्रतिष्ठित राजनयिक से लेकर एक उत्कृष्ट सांसद तक। पद्म भूषण से सम्मानित, वे एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
    …प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके लेखन, विशेष रूप से चीन पर, ने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।
  • पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती

  • 07:49 AM,Aug 10 2024

    भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के दौरे पर, 11-12 अगस्त का है कार्यक्रम

  • 07:48 AM,Aug 10 2024

    आज देशभर में तिंरगा यात्रा शुरू करेगी बीजेपी, डीपी भी तिरंगे वाली

  • 07:48 AM,Aug 10 2024

    UP उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मयावती ने सुबह 11 बजे बुलाई बैठक

  • 07:48 AM,Aug 10 2024

    बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने छोड़ी नौकरी दिया इस्तीफा

  • 11:45 PM,Aug 10 2024

    ‘अब हम जानते हैं कि संसद का सत्र अचानक क्यों स्थगित किया गया’, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

    अमेरिका की रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अपने नई रिपोर्ट में दावा किया है कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच का नाम कथित अदाणी घोटाले में जुड़ा है। इस रिपोर्ट के आते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अब हम जानते हैं कि अचानक 9 अगस्त की दोपहर को ही संसद का सत्र अनिश्चित काल के लिए क्यों स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि मॉनसून सत्र 12 अगस्त की शाम तक बैठने के लिए अधिसूचित किया गया था।
  • 08:15 PM,Aug 10 2024

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के समर्थन में दिल्ली के डॉक्टरों ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास कैंडल मार्च निकाला।

  • NCB मुंबई ने ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में चल रहे एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जो कई तरह की दवाओं का कारोबार कर रहा था। NCB ने इनके पास से 4800 कोडीन सिरप की बोतलें और 75 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में NCB ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव के तौर नियुक्त किया है। टीवी सोमनाथन 30 अगस्त से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड का हवाई सर्वेक्षण किया

  • 03:57 PM,Aug 10 2024

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

  • 03:57 PM,Aug 10 2024

    दिल्ली-NCR में दोपहर दो बजे के बाद कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश

  • 03:57 PM,Aug 10 2024

    देश में लोगों को ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ना होगा: आप नेता सिसोदिया

  • 03:57 PM,Aug 10 2024

    ब्राजील के साओ पाउलो में विमान हादसे में 61 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

  • 01:01 PM,Aug 10 2024

    वकील साथी मेरे लिए भगवान स्वरूप- मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ अपने वकील साथियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। वकील साथी मेरे लिए भगवान स्वरूप हैं, जिन्होंने एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट में धक्के खाए। आज मेरे सभी वकील साथियों ने मिलकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया है और मैं आप सभी के बीच में हूं। अब जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी भी बीजेपी की साज़िशों को परास्त करके बाहर आयेंगे।
  • 01:00 PM,Aug 10 2024

     

    जेल में देखा कि व्यापारियों को फर्जी मामलों में सलाखों के पीछे डाला दिया गया है वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्होंने भाजपा को चंदा नहीं दिए। यह सब देखकर बहुत पीड़ा हुई।
  • पेरिस से दिल्ली पहुंची भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारत लौट आई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीत हासिल की थी।
  • 08:00 AM,Aug 09 2024

    जेल से रिहा होने के बाद आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मनीष सिसोदिया

  • 08:00 AM,Aug 09 2024

    वायनाड का दौरा करेंगे पीएम मोदी, आज तबाह हुए इलाकों का हवाई सर्वेक्षन भी करेंगे

  • 08:00 AM,Aug 09 2024

    अमित शाह आज शुगर कॉन्क्लेव और राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23 समारोह में भाग लेंगे

  • 08:00 AM,Aug 09 2024

    शेख हसीना के भारत में रहने पर बोली बीएनपी, कहा- यह भारत सरकार और पूर्व पीएम का फैसला

  • 08:00 AM,Aug 09 2024

    PM मोदी ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत को दी बधाई

  • 12:08 AM,Aug 09 2024

    SC/ST आरक्षण में नहीं लागू होगा क्रीमीलेयर सिस्टम: मोदी कैबिनेट

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कहा कि भीम राव आंबेडकर के दिए संविधान में अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के आरक्षण में ‘मलाईदार तबके’ (क्रीमी लेयर) के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ‘क्रीमी लेयर’ का तात्पर्य एससी एवं एसटी समुदायों के उन लोगों और परिवारों से है जो उच्च आय वर्ग में आते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में उच्चतम न्यायालय के उस हालिया फैसले पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें एससी और एसटी के लिए आरक्षण के संबंध में कुछ सुझाव दिए गए थे। उन्होंने कहा कि बी आर आंबेडकर के दिए संविधान के अनुसार, एससी-एसटी आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ के लिए कोई प्रावधान नहीं है।
  • 08:53 PM,Aug 09 2024

    दिल्ली में शाम को हुई बारिश की वजह से धौला कुआं पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जाम की वजह से गाड़ियां सड़क पर रेंगते हुए दिख रही हैं।

  • आबकारी नीति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दी

  • 03:57 PM,Aug 09 2024

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • 03:57 PM,Aug 09 2024

    पश्चिम बंगाल: कुमेदपुर यार्ड में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए

  • 03:57 PM,Aug 09 2024

    राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

  • 03:57 PM,Aug 09 2024

    पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

  • 12:03 PM,Aug 08 2024

    17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को मिली जमानत

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने बेल दे दी है। वो दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले केस में करीब 17 महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। मनीष सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। हर सोमवार को थाने में हाजिरी देनी होगी। ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में गड़बड़ी के आरोप हैं। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच यह आदेश सुनाएगी। कोर्ट ने मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    मनीष को बेल मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है। सुबह ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सत्य की जीत हुई है। पहले से कह रहे थे इस मामले में कोई भी तथ्य और सत्यता नहीं थी। जबरदस्ती हमारे नेताओं को जेल में रखा गया। 17 महीनों तक जेल में रखा। क्या भारत के प्रधानमंत्री इस 17 महीने का जवाब देंगे?

  • 09:47 AM,Aug 08 2024

    दिल्ली से ISIS आतंकी गिरफ्तार, 3 लाख का था इनाम

    दिल्ली की पुलिस ने ISIS के मोस्ट वांटेड आंतकी को गिरफ्तार किया है। इसपर 3 लाख का इनाम था। बताया जा रहा है कि आतंकी का नाम रिजवान है और वह दरियागंज में रहता था। एनआईए की हिट लिस्ट में भी इस आतंकी का नाम था।
  • 07:54 AM,Aug 08 2024

    मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज आएगा सुप्रीम फैसला

  • 07:54 AM,Aug 08 2024

    नीरज चोपड़ा को सिल्वर जीतने पर पीएम मोदी राजनाथ सिंह समेत कई लोगों ने दी बधाई

  • 07:54 AM,Aug 08 2024

    आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

  • 07:54 AM,Aug 08 2024

    महाराष्ट्र में आज से संवाद यात्रा निकालेगी भारतीय जनता पार्टी

  • 07:54 AM,Aug 08 2024

    मुंबई कॉलेज में बुर्का, हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर SC में आज सुनवाई

  • 11:12 PM,Aug 08 2024

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बधाई दी।

  • विनेश फोगाट के साथ जो हुआ उसमें उनके साथ गए स्टाफ की लापरवाही है – प्रमोद तिवारी

    विनेश फोगाट के ओलंपिक अयोग्यता पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ, उसमें उनके साथ गए स्टाफ की लापरवाही है। जिस मैच में उन्होंने सिल्वर जीता था, उससे पहले उनका वजन लिया गया था। उनका वजन 50 किलो से कम रहा होगा, तभी उन्हें अनुमति दी गई होगी। फिर हमें वह सिल्वर मिलनी चाहिए।
  • 03:46 PM,Aug 08 2024

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

  • 03:46 PM,Aug 08 2024

    वक्फ विधेयक संविधान, संघवाद और अल्पसंख्यकों पर हमला : विपक्ष

  • 03:46 PM,Aug 08 2024

    रिजर्व बैंक ने लगातार नौवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

  • 03:46 PM,Aug 08 2024

    सीबीआई ने रिश्वत मामले में ईडी के सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया

  • 03:46 PM,Aug 08 2024

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का दल जम्मू-कश्मीर पहुंचा

  • 08:11 AM,Aug 07 2024

    लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ बिल, पहले पुराने बिल को राज्यसभा से लिया जाएगा वापस

  • 08:11 AM,Aug 07 2024

    जम्मू कश्मीर जाएगी चुनाव आयोग की टीम, कुछ दिनों में हो सकता है इलेक्शन डेट का ऐलान

  • 08:11 AM,Aug 07 2024

    ओलंपिक में अयोग्यता के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

  • 08:11 AM,Aug 07 2024

    दिल्ली: आज खत्म हो रही है अरविंद केजरीवाल की CBI न्यायिक हिरासत

  • 08:10 AM,Aug 07 2024

    राजस्थान के सलूंबर से बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का निधन

  • 08:36 PM,Aug 07 2024

    दिल्ली-NCR में हुई बारिश की वजह से अब रात होते- होते गुरुग्राम-दिल्ली रोड भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जाम की वजह से गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं।

  • विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी पुनीत रॉय कुंडल, जो अभी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। उन्हें पुर्तगाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

  • पेरिस से बुरी खबर : विनेश वजन अधिक होने के कारण फाइनल से पहले अयोग्य घोषित

  • 06:19 PM,Aug 07 2024

    आप भारत का गौरव हो, मजबूती से वापसी करनी है, प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश से कहा

  • 06:19 PM,Aug 07 2024

    एअर इंडिया, इंडिगो की विशेष उड़ान से ढाका से स्वदेश लाए गए 400 लोग

  • 06:19 PM,Aug 07 2024

    वायनाड में सभी विचारधारा, समुदायों के लोग आगे आए, सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे: राहुल गांधी

  • 06:19 PM,Aug 07 2024

    बांग्लादेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी पर लौटने का आग्रह किया

  • 12:15 PM,Aug 06 2024

    भारत की उम्मीदों को लगा झटका, विनेश फोगाट फाइनल से पहले बाहर

    पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका लगा है, रेसलर विनेश फोगाट अयोग्य घोषित करार दी गई हैं। इसके बाद आए बयान में बताया गया कि भारतीय दल को बहुत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि महिला कुश्ती 50 किलो वर्ग से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। पूरी रात टीम की ओर से पूरी कोशिश के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलो से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। इस समय दल की ओर से कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है।
  • 10:29 AM,Aug 06 2024

    केजरीवाल की दिल्ली के एलजी को चिट्ठी, जानिए क्या कहा

    CM अरविंद केजरीवाल ने जेल से LG VK सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। 15 अगस्त पर दिल्ली में झंडा फहराने को लेकर केजरीवाल ने यह चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने एलजी से कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी।
  • 08:44 AM,Aug 06 2024

    केजरीवाल की जमानत अर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका, आज हाई कोर्ट में सुनवाई

  • 08:44 AM,Aug 06 2024

    बांग्लादेश से यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान, पैसेंजर बोले- सब ठीक

  • 08:43 AM,Aug 06 2024

    दिल्ली कोचिंग हादसे पर आज बिल्डिंग मालिकों की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई

  • 08:43 AM,Aug 06 2024

    शिंदे गुट के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई, उद्धव गुट की सेना ने डाली थी याचिका

  • 08:43 AM,Aug 06 2024

    संसद के दोनों सदनों में आज फिर होगी चर्चा, वक्फ बोर्ड अधिनियम पर हो सकता है फैसला

  • 08:54 PM,Aug 06 2024

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज कुल्लू के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज कुल्लू के बाढ़ प्रभावित बागीपुल गांव और केदास गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि हम केंद्र के साथ जानकारी साझा करेंगे। हम उन्हें बताएंगे कि जान-माल का नुकसान हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं और अब सड़कों पर हैं, उनके लिए तत्काल क्या उपाय किए जा सकते हैं, क्योंकि फंड और योजनाएं उन तक पहुंचने में समय लेती है।
  • 04:53 PM,Aug 06 2024

    पंजाब और हरियाणा में भी आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश की संभावना- IMD

    देशभर में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। इसी बीच मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में भी आने वाले 2-3 दिनों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। हिमालय और खासकर उत्तराखंड में दो दिनों तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। उत्तर पूर्वी राज्यों में आने वाले 5 दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली NCR में आने वाले 3 दिनों में हल्की से मध्य वर्षा होने की संभावना है।
  • 03:59 PM,Aug 06 2024

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाना चाहते हैं बांग्लादेशी प्रदर्शनकारी

  • 03:59 PM,Aug 06 2024

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं

  • 03:59 PM,Aug 06 2024

    उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा

  • 03:59 PM,Aug 06 2024

    नौकरी के बदले जमीन घोटाला : ईडी ने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया

  • 03:59 PM,Aug 06 2024

    आज शाम को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेता बैठक करेंगे

  • 12:53 PM,Aug 06 2024

    दिल्ली: पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।

  • रिपोर्ट विकास त्रिवेदी…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *