उज्जैन। नए साल में भगवान महाकाल के दर लाखों श्रद्धालुओं के साथ सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला जारी है, इसी क्रम में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता के साथ महाकाल मंदिर पहुंची और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
नंदीहॉल से महाकाल का किया दर्शन..बाबा का बुलावा आया और मैं दौड़ी चली आई…
वियो -धार्मिक नगरी उज्जैन में नववर्ष के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन उज्जैन पहुंच रहे हैं, शनिवार शाम को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर पहुंची जहां उन्होंने शयन आरती का दर्शन किया, इस दौरान शिल्पा शेट्टी और शमिता दोनों बहने नंदीहॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना करती नजर आई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा शिल्पा शेट्टी एवं शमिता का सम्मान कर उन्हें भगवान महाकाल के प्रसाद भेंट की, शिल्पा शेट्टी और शमिता ने महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल का बुलावा आया और हम दौड़े चले आए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम….
सुबह 11.20 बजे…
नई दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे….
सुबह 11.55 बजे…
कोकता बायपास रोड, पटेल नगर आगमन…
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल….
कृषि रथ एवं ट्रैक्टरों की भव्य रैली का शुभारंभ करेंगे….
दोपहर 12.30 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे….
रिपोर्ट विकास त्रिवेदी…

