भाजपा विधायक की चेतावनी..दिग्विजय सिंह शाजापुर में अगली बार आए तो सोच समझ कर आए..

भाजपा विधायक की चेतावनी..दिग्विजय सिंह शाजापुर में अगली बार आए तो सोच समझ कर आए..

 शाजापुर। भाजपा विधायक अरुण भीमावद ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी दी है..की दिग्विजय सिंह शाजापुर में अगली बार आए तो सोच समझ कर आए..भारतीय जनता पार्टी उनको मुंहतोड़ जवाब देगी..दरसल दो दिन पहले शाजापुर आए दिग्विजय सिंह ने भाजपा ओर हिंदूवादी संगठनों पर जमकर निशाना साधा था और अब दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर विधायक अरुण भीमावद ने उन पर निशाना साधा है..मीडिया से चर्चा में विधायक बोले..दिग्विजय सिंह जब-जब शाजापुर की धरती पर आते हैं आग लगाने का काम करते हैं..

उनके दौरे के दिन ही मुस्लिम लोगों ने एक मीडिया कर्मी पर हमला किया यह ताकत दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के कारण इन लोगों को मिलती है वहीं दिग्विजय के मस्जिद के सामने नाचने वाले बयान कर तीखा पलटवार करते हुए विधायक ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के बाहर ढोल ढमाके बजाने की कोई मनाही थोड़ी है ना ही संविधान में ऐसा लिखा है यह तो इन लोगों ने दादागिरी का माहौल बना रखा था…कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुना की घटना का जिक्र करते हुए शाजापुर में कहा था तथाकथित संगठनों को मस्जिद के सामने नाचने में आता है मज़ा !

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *