अग्रवाल पंचायत न्यास के जल मंदिर का विधायक ने किया शुभारंभ, समाज ने 21 प्याऊ लगाने का रखा लक्ष्य

  अग्रवाल पंचायत न्यास के जल मंदिर का विधायक ने किया शुभारंभ, समाज ने 21 प्याऊ लगाने का रखा लक्ष्य

उज्जैन। उज्जैन में एक ओर जहां गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं दूसरी ओर सेवा और परोपकार की भावना से प्रेरित श्री अग्रवाल पंचायत न्यास द्वारा भीषण गर्मी में आमजन के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जिसके तहत शहर में दो प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा रहे मुख्य अतिथि…समाज ने इस साल 21 प्याऊ लगाने का रखा लक्ष्य…

इस दौरान श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के सचिव दीपक मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज द्वारा उज्जैन के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाई जा रही हैं। पहला प्याऊ बुधवारिया क्षेत्र में स्व. नंद किशोर बद्रीलाल की स्मृति में, जबकि दूसरा प्याऊ होटल श्री गोपाल हेरीटेज, मिर्जा नईम बैग मार्ग पर स्व. गोपालदास अग्रवाल की स्मृति में शुरू किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य का शुभारंभ उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पार्षद एवं जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद ओम अग्रवाल तथा श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष निमेष अग्रवाल एवं भगवानदास ऐरन द्वारा किया गया। पिछले कई वर्षों से अग्रवाल पंचायत न्यास द्वारा प्याऊ के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है, जहां अब अग्रवाल समाज की पहचान ही संयुक्त जल सेवा हो गया है इस बार भी अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष निमेष अग्रवाल द्वारा 21 प्याऊ लगाने का लक्ष्य है, वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी सभी से आग्रह किया कि वह गर्मी के दिनों में अधिक से अधिक प्याऊ लगाए। इस अवसर पर अग्रवाल पंचायत न्यास के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मित्तल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, न्यासी रविप्रकाष बंसल, मधुर चौधरी, मयूर अग्रवाल, विजय गर्ग, शेलेन्द्र गर्ग, प्रकाश गर्ग, संतोष गर्ग, रामबाबू गोयल, राजकुमार मित्तल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मीना गर्ग, रितु अग्रवाल, रमा सिंहल, सुधा सिंहल सहित अन्य वरिष्ठ एवं युवा समाजजन मौजूद थे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *