झाबुआ। मामला झाबुआ जिले की रामा जनपद में करोड़ों रुपयों का आर्थिक घोटाला सामने आया है ऑडिट रिपोर्ट 2023,2024 की बताई जा रही है परंतु यह समझ से परे है कि इतने वर्ष बीत जाने के पश्चात यह करोड़ों रुपए के घोटाले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय के अधिकारियों के संज्ञान में अभीतक नहीं आना बहुत ही आश्चर्यजनक लग रहा है, और जिला पंचायत ceo ने इसी वर्ष फरवरी माह में इस करोड़ों रुपए के घोटाले में 3 जांच अधिकारियों की जांच समिति भी बनाई गई थी परंतु जांच समिति के द्वारा कछुए की चाल की तरह जांच कर जिला कलेक्टर को सौंप दी गई है खबर लिखने तक कलेक्टर नेहा मीना ने जनपद पंचायत रामा के लेखा पाल व कंप्यूटर ऑपरेटर पवन मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आदिवासी बाहुल्य जिले में सरकार विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती हैं परंतु धरातल पर विकास शून्य..
परंतु आश्चर्य का विषय यह है कि आखिर इतनी बड़ी राशि का आहरण होना ओर वह भी जिला स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में नहीं आना वह भी 2 वर्ष पूर्व बड़ा आश्चर्य
रामा जनपद के वित्तीय वर्ष 20 23–24 की ऑडिट रिपोर्ट मे करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमितता और घोटाले बाजी सामने आई है इसमें मुख्य भूमिका कंप्यूटर ऑपरेटर लेखपाल बाबू तत्कालीन सीईओ की भूमिका सामने आई है।
आडिट रिपोर्ट में करोड़ों का घोटाला…रिपोर्ट के 2 वर्ष बाद भी अब तक कार्यवाही नहीं…
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी पत्नी के नाम एक ही दिन में 52 लाख से अधिक राशि उसके खाते में डालकर निकाल ली
इसी प्रकार लेखपाल के परिवार और अन्य के खाते में भी राशि लाखों के रूप में डाली गई लेखपाल के खाते में₹238000 डाले गए जो कि वर्तमान में सेवा निवृत्ति हो गए हैं तथा बाबू के खाते में 2 लाख 37000 नियम विरुद्ध डाली गई उपरोक्त घटना को लेकर झाबुआ में पदस्थ कलेक्टर नेहा मीणा ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच के आदेश देकर घपले बाज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण एवं कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं
ठीक इसी तर्ज पर यदि जिला कलेक्टर मनरेगा के तहत संपूर्ण जिले की जनपदों की ग्राम पंचायतों और डीआरडीए विभाग में करवाई जांच की करवा दे तो इससे भी बड़ा घपला सामने आएगा?
वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत रामा के लेखा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर पवन मिश्रा को निलंबित करने की बात कही और तत्कालीन जनपद पंचायत रामा के ceo के खिलाफ भी जांच रिपोर्ट आने के पश्चात् कार्यवाही की बात कहीं ।


