मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ की मंदसौर नगरी में श्री विराट वाजपेयी महासोमयज्ञ शहर के श्री वल्लभाचार्य नगर में आयोजित #महासोमयज्ञ में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी,कार्यक्रम के सूत्रधार सांसद सुधीर गुप्ता ,पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा जी, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जी, भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने यज्ञ में आहुति दी।
गौरतलब हे कि कल रात 11 बजे सीएम का दौरा तय हुआ और वे महज 18 घंटे में मंदसौर पहुंच गए । सीएम के आगमन को लेकर प्रशानिक अधिकारियों ने कड़ी तैनाती कर सुरक्षा मुहैया करवाई। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार निरंतर विकास की कार्य कर रही है जल्द ही मंदसौर नीमच के लिए चिता अभ्यारण में चीतों की सौगात मिलने वाली है


