धार : राजस्व विभाग की सीमांकन टीम पर हमला

धार : राजस्व विभाग की सीमांकन टीम पर हमला

धार । धार जिले के ग्राम मुल्थान में राजस्व विभाग की सीमांकन टीम पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्राम मुल्थान में खेती की जमीन सर्वे क्रमांक 571 का सीमांकन करने के लिए राजस्व निरीक्षक विनिता पटेल, पटवारी संजय जाट और ग्राम कोटवार गए हुए थे। लेकिन सीमांकन करने से आरोपी पक्ष नाराज हो गया और उसने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ ही पटवारी संजय जाट और ग्राम कोटवार के साथ मारपीट कर दी। हालांकि राजस्व निरीक्षक विनिता पटेल को आरोपी ने छोड दिया। घटना के बाद फरियादी पक्ष ने बदनावर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद बदनावर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। वहीं तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है जिनकी तलाश की जा रही है।

थाना बदनावर अंतर्गत मूल्थान में राजस्व की टीम सीमांकन के लिए गई हुई थी। जो आवेदक पक्ष है उसके द्वारा सीमांकन के लिए बुलाया गया था। उसके द्वारा सीमांकन से असंतुष्ट होकर उनके साथ मारपीट की गई थी। जिस पर थाना बदनावर में प्रकरण पंजीबद्ध करके विवेचना की गई। शांति कायम रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *