25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मानसिक रूप से था बीमार…

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मानसिक रूप से था बीमार…

 पीथमपुर।   औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर थाना सेक्टर एक अंतर्गत प्रीति नगर में एक किराएदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंकित वर्मा उम्र (25) वर्ष के रूप में हुई है। जो खंडवा जिले के खालवा का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी के अनुसार, अंकित इंद्रजीत सिंह के मकान में किराए पर रहता था। वह पिछले कई दिनों से दिखाई नहीं दिया।

जब कमरे से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने खिड़की से देखा। उन्होंने कमरे में शव को फांसी पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी  पुलिस प्रधान आरक्षक मनजीत सिंह और रूप राव तनपुरे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची व दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में यह फांसी का मामला लगता है। शव करीब 3-4 दिन पुराना है l। मृतक अविवाहित था और पीथमपुर की निजी कंपनी में काम करता था। परिवार में केवल उसकी मां है उसके पिता संजय वर्मा का देहांत उसके बचपन में ही हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर मामले की जांच जारी है। मृतक के कजिन भाई नितेश ने बताया कि मृतक मानसिक बीमार था व इलाजरत था।

रिपोर्ट अमित अतुलकर…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *