गर्भवती महिला की मृत्यु पर जांच करने को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

गर्भवती महिला की मृत्यु पर जांच करने को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

झाबुआ : विगत 1 अप्रैल को गर्भवती महिला गुड्डी बाई की मौत हुई थी( खबर को हमारे चैनल ने प्रमुखता से प्रसारण किया था की डाक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत)इतने दिन के पश्चात कार्यवाही नहीं होने से आज मृतका के पति पवन डामोर आदिवासी, ग्राम पंचायत के सरपंच सैकड़ों ग्रामीणों ने आज कलेक्टर झाबुआ नेहा मीणा को आवेदन पत्र दिया आवेदन पत्र में थांदला शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर भारती व स्टाफ नर्स पर गंभीर लापरवाही से मेरी पत्नी गुड्डी बाई की मौत हो गई थी, जांच की मांग की जावे।

 

थांदला विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल थांदला का यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी एक महिला का प्रसव के दौरान फर्श पर ही बच्चा गिरने से मौत हो गई थी, एक महिला की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी ऐसे अनेक गंभीर मामले सामने आए थे मृतकों के परिवार वालो ने जांच की मांग भी की थी जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश भी दिए थे जिला चिकित्सा मुख्यालय के डाक्टरों की टीम ने जांच दल जांच भी की परंतु जांच दल ने जांच के बाद न तो प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की न ही फर्श पर जो बच्चा डिलेवरी के दौरान जो बच्चा फर्श पर गिरा उन नर्सों के खिलाफ कार्यवाही की अब एक और मामला झाबुआ जिले के शासकीय सिविल अस्पताल थांदला का है जहां विगत 1 अप्रैल को ग्राम पंचायत दौलत पूरा निवासी पवन डामोर की पत्नी जो की 2 बच्चों की मां भी थी व गर्भवती थी इलाज कराने थांदला सिविल अस्पताल थांदला में पदस्थ डॉक्टर भारती के पास इलाज कराने आई थी ईलाज के दौरान गुड्डी बाई की मौत हो गई थी, मृतका का पति पवन अन्य बाहर गांव गया था पवन को डाक्टर ने बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हार्ट अटैक से मौत हुई है परंतु पवन को विश्वास नहीं हुआ पवन व उसके ग्रामीणों के साथियों ने डॉक्टर से कहा कि सर सही बताओ डाक्टर ने कहा की आपकी पत्नी गर्भवती थी एबॉर्शन के लिए इंजेक्शन लगाया गया था जिससे इसकी मौत हो गई है।

फिर भी पवन व ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों की जिद की अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज देने की बात कही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के पश्चात नर्स की लापरवाही व डाक्टर के द्वारा जो ईलाज की पर्ची मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं पाए गए, मृतका गुड्डी बाई के पति का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर डाक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्यवाही की जावे ताकी आगे और किसी गरीबो की जान न जावे।

ब्यूरो शाबीर मंसूरी…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *