सबलगढ़। रामपुर कला में राम नवमी के अवसर पर भक्त राम नाम में डूबे भक्त यहाँ
नगर में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही हैं।ग्राम रामपुर कला में 6 अप्रेल रविवार को रामपुर कला में कल्याण राव मंदिर से लेकर मां बाग वाली देवी मंदिर तक शाम 4:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का भक्तों के द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया। खीर पूड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। श्री राम की जय घोष का नारा लगाते हुए भक्तों ने भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्री राम की झांकी निकाली गई। भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा डीजे पर भगवान राम के भजनों की धुनों के साथ भगवान श्री राम की झांकी कल्याण राव मंदिर से शुरू होकर रामपुर कला की गली और मुख्य बाजार बस स्टैंड से होते हुए मां बाग वाली मंदिर तक पहुंची। पूरे रास्तों में भक्तों के द्वारा भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की गई एवं पुष्प वर्षा की गई। भगवान राम की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। राम नवमी के अवसर पर पूरा गांव राम नाम के रंग में रंग चुका है भक्तों के द्वारा राम नाम के जयकारे लगाए जा रहे हैं एवं पटाखे फोड़े जा रहे हैं।
मंदिरों पर अभिषेक और घर-घर हुआ राम नाम संकीर्तन का आयोजन
राम नवमी के अवसर पर गांव के कई मंदिरों पर अभिषेक किया गया। राम हर्षण मंडल के द्वारा में रामधुन पर संकीर्तन किया गया। कल्याण राव मंदिर पर भी रामधुन कीर्तन किया गया। इसके साथ साथ माँ बाग वाली माता मंदिर पर भी राम नाम संकीर्तन किया गया। क्षेत्र के सभी मंदिरों पर धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया।

