दमोह। जिले के बटियागढ़ में रामनवमी के पावन अवसर पर राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
अखाडा कलाकारों का हैरतअंगेज करतब…नगर में कई मंचों से भव्य स्वागत किया..
शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी के साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा राम-जानकी मंदिर से नया बाजार, बस स्टैंड, तहसील मुख्य मार्ग, सरिया तिराहा,विंध्यवासिनी माता मंदिर से पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची। जहां भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। वही शोभायात्रा में अखाड़ा कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब पेश किए। पंडित नरेन्द्र व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया।
दमोह से विनोद उदेनिया की रिपोर्ट


