मंडला में रामनवमी पर निकली वाहन रैली,हर तरफ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

मंडला में रामनवमी पर निकली वाहन रैली,हर तरफ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

मंडला।  जिले में भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का जयघोष करते नजर आए।

सामाजिक व व्यापारी संगठन ने स्वागत किया…रामभक्तों में फलों का वितरण किया…

रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को सनातन धर्मोत्सव परिवार मंडला के तत्वावधान में बड़ी खैर माई माता मंदिर, बिनझिया से भव्य वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। हजारों की संख्या में रामभक्तों की उपस्थिति और गगनभेदी जय श्रीराम के नारों से मंडला नगर का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो उठा। भगवा ध्वजों से सजे वाहनों की अनुशासित पंक्तियाँ, भक्तों का समर्पण और नगरवासियों का स्वागत—इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बना गया। रैली बड़ी खैर माई माता मंदिर से प्रारंभ होकर पूरा मंडला भ्रमण कर बिनझिया तिराहा होते हुए पुनः बड़ी खैर माई माता मंदिर पर समापन तक पहुंची। रैली के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत द्वार बनाए गए थे। पुष्पवर्षा, जल सेवा, फल एवं मिठाइयों का वितरण कर रामभक्तों का अभिनंदन किया गया।

मंडला से सलीम खान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *