झाबुआ। जिले में रामनवमी को त्यौहार को लेकर जिले में उत्साह का वातावरण देखा गया। जगह-जगह मंदिरों में आरती और पूजा अर्चना का दौर सुबह से देर रात तक चलता रहा। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई साथ ही भंडारे का आयोजन भी जगह-जगह किया गया।
इसी क्रम में झाबुआ के ऐतिहासिक राम मंदिर पर ठीक 12 बजे आरती हुई उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। सायंकाल झाबुआ यूथ द्वारा भगवा चौक से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पारंपरिक ढोल के साथ भक्तजन झूमते गाते हुए नगर में निकले। थांदला पेटलावद के विभिन्न मंदिरों में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। राधाकृष्ण मंदिर राजवाड़ा पर भी प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
ब्यूरो शाबीर मंसूरी…


