डबरा। प्रदेश सरकार महिलाओ के सशक्ति कारण के लिए कई कदम उठा रही है,लेकिन उसके की पुलिस विभाग के अधिकारी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं।दो युवकों ने पहले महिला का अपहरण किया फिर चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने रहे,पीड़िता ने कराहिया बैलगाड़ा थाना सहित डबरा के देहात थाना में पीड़ित महिला ने शिकायत की लेकिन किसी भी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की सुनवाई नहीं की।
पीड़ित महिला ने गुहार लगाई और आप बीती को बताया कि में अपने सास के साथ थानो के चक्कर लगा रही हू लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हो रही है,आप से मदद की गुहार लगा रही हू। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर से देहात थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित महिला ने बताया कि जब महिला ने अपने ऊपर हुई जातति की कहानी बताई और कहा कि जब मैने आरोपियों से विरोध किया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी एवं कहा गया कि पीड़ित महिला को ढाई लाख में ख़रीदा लिया है।महिला द्वारा आरोपियो के नाम सोनू परमार एवं पवन श्रीवास्तव बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो डबरा के सट्टा कारोबारी ने इस मामले कि मध्यस्ता कर रहा था और दोनों आरोपियों को पनाह भी दी थी। आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद देहात थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियो को हिरासत में लिया जाएगा पुलिस टीम को रवाना कर दिया है।

