इंदौर : कपड़ा दुकान के नाम पर धोखाधड़ी..दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर : कपड़ा दुकान के नाम पर धोखाधड़ी..दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर। के एमजी रोड पुलिस ने पार्टनरशिप में कपड़ा दुकान खोलकर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी..शहर के एमजी रोड क्षेत्र का मामला…

दरअसल यह पूरा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वर्ष 2012 में निपानिया निवासी गगन वागला ने नीरज जैन और निलेश जैन के साथ पार्टनरशिप में राजवाड़ा क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान शुरू की थी। इस दौरान गगन ने 30 लाख रुपए जबकि नीरज और निलेश ने 2 लाख रुपए का निवेश किया था। कुछ समय बाद, नीरज और निलेश ने गगन को मुनाफा का हिस्सा नहीं दिया और दुकान को बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने फरियादी के शिकायत के बाद धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *