राजगढ़ – पुरानी रजिंश में  खूनी संघर्ष,चले चाक़ू..एक की मौत, दो घायल

राजगढ़ – पुरानी रजिंश में  खूनी संघर्ष,चले चाक़ू..एक की मौत, दो घायल

राजगढ़। जिले के सारंगपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी..पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की..

जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी तीन युवक आपस में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़ गए। इस दौरान चाकू चलने से मुस्लिम समाज के अरमान नामक युवक की मौत हो गई, जबकि एक ही पक्ष के दो युवक, अल्ताफ और रेहान घायल हो गए। घायलों को सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *