उज्जैन। स्व. प्रताप जी मेहता (पूर्व को-चेयरमैन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया) की पुण्य स्मृति में आयोजित संभाग स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता, का आयोजन एमआईटी स्टेडियम में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पूरे संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से अधिवक्ताओं की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 2 टीमें उज्जैन जिले की भी शामिल हैं।
वॉरियर्स एडवोकेट क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा..प्रतियोगिता….
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गुप्ता द्वारा किया गया एव जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री ओम सारवान जी बार के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव जी, देवन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष जावेद डिप्टी पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन उज्जैन, अन्य अथिति ओ ने खेल जागरूकता पर वक्तव्य दिया एव प्रधान न्यायधीश मोहदेय ने मैदान में स्वयं दो गेंद खेलकर खेल भावना का परिचय दिया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. श्री प्रताप जी मेहता की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता एक सराहनीय पहल है। संदीप प्रताप मेहता द्वारा की गई यह शुरुआत प्रशंसनीय है। युवाओं को क्रिकेट सहित अन्य खेलों के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

इस मौके पर लोकेन्द्र सिंह भदौरिया,दिनेश उपाध्याय,इमराइल खान मंसूरी, विश्वास दाय्मा,मुकेश उपाध्याय, समरेज मंसूरी,सदस्यगण,संजय आंजना, जय राज मंडेरिया ,मो. साजिद मंसूरी, आशीष भदाले, निर्मलसिंह दरबार,गौरव विश्वकर्मा, बलरामसिंह बिष्ट, शाहनवाज मंसूरी,मनीष बरोले, निखिल वढेरा, अंकित कोठारी, अफजल कुरैशी,नमनसिंह सोलंकी, देवेंद्रसिंह सोलंकी, धीरज मुंडेल,अमित परवाल, केवल चौपड़ा, शक्तिसिंह पंवार,नितिन चौधरी, संतोष चौहान, आदिल कुरैशी देवन्द्र श्रीवास्तव।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अधिवक्ताओं, युवाओं एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखा गया।
यहाँ मिडिया से जानकारी में मंडल अभिभाषक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष जावेद डिप्टी बताया की यह प्रतियोगिता अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को एक उत्सव के रूप में स्थापित कर रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन वॉरियर्स एडवोकेट क्रिकेट टीम द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश भर के अधिवक्ताओं एवं युवाओं में खेल के प्रति रुचि, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।


