उज्जैन जिले में जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। यह जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी,जिसकों लेकर जनगणना समन्वणय समिति की बैठक हुई।
2 चरणों में होगी डिजिटल जनगणना..निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद…
वीओ-उज्जैन कलेक्टसर रौशन कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टकर कार्यालय सभागृह में जिला जनगणना समन्वमय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्तन अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टिर शाश्वत शर्मा, जिला जनगणना समन्वषय समिति के सदस्यल और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टरर सिंह ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यकक संख्यार में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और सभी आवश्यकक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत की जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।


