झाबुआ। झाबुआ जिला मुख्यालय पर हाथी पावा के जंगल के समीप ग्राम छोटी नलदी के खेत के चारों ओर की गई तार फेंसिंग में आज सुबह एक तेंदुआ फंसा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी…. खबर मिलते ही वन के dfo हरे सिंह ठाकुर सहित वन अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुआ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । हालांकि कोई भी उसके पास नहीं जा पा रहा है वही सुरक्षा के मद्देनज़र सभी ग्रामीणों को वहां से हटाया जा रहा है। वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची है फिलहाल मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। और तार फेंसिंग में फंसे तेंदुए को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Posted inदेश
